Friday, 24 July 2015

क्यों है विवादों में 'बजरंगी भाईजान', कोर्ट जाएगा पाकिस्तानी कव्वाल

'बजरंगी भाईजान' की कव्वाली 'भर दो झोली' के एक सीन में सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा


मुंबई. सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान' को भले ही ऑडियंस और समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन विवाद अब भी इस फिल्म का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा विवाद है फिल्म की कव्वाली 'भर दो झोली' को लेकर। पाकिस्तानी कव्वाल अमजद साबरी ने आरोप लगाया है कि इस सॉन्ग को उनके दिवंगत पिता गुलाम फरीद साबरी ने लिखा है और 'बजरंगी भाईजान' में इसे शामिल करने से पहले उनसे अनुमति नहीं ली गई है।
साबरी का कहना है कि वे इसके खिलाफ भारतीय अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने वीजा के लिए आवेदन कर दिया है, ताकि जल्द से जल्द भारत आकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर सकें। साबरी ने फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान और रॉकलाइन वेंकटेश को इस मामले में नोटिस भेज दिया है।
बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनी 'बजरंगी भाईजान' में इस कव्वाली को पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने गाया है। फिल्म में सलमान खान के अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा अहम किरदार में हैं

No comments:

Post a Comment